हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में श्रद्धालुओं से भरी एक कार ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज नरवाना के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
Also read:उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल मीडिया नीति की लागू
पुलिस के अनुसार, कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव से सोमवार शाम को लगभग 15 लोग गोगामेड़ी धाम (राजस्थान) में पूजा अर्चना के लिए एक कार से रवाना हुए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे जब उनकी कार नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार गड्ढे में गिर गई और पलट गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
Also read:आसिम रियाज़ ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के मेकर्स पर हमला किया हमला
घायलों को सिविल अस्पताल और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और नरवाना थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Also read: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों के झुंड का फिर हमला, 3 साल की बच्ची की हत्या
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान रुक्मिणी (50), कामिनी (35), तेजपाल (55), सुरेश (50), परमजीत (50), मुक्ति (50) के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Also read: आज 3 नए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation