27 सितंबर को पंचकूला के पिंजौर में बीएमडब्ल्यू बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिंजौर-नालागढ़ रोड पर सांडों की लड़ाई के बीच बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी, जिससे उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद वह कई दिनों तक एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Also Read: मुंबई में बड़ी सौगात: कल पीएम मोदी करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन मेट्रो लाइन-3 का कार्य आरंभ
गांव में दुआओं का माहौल और मां रह चुकी हैं सरपंच
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के गांव पौना में उनकी जल्दी ठीक होने के लिए गुरुद्वारे में अरदास की जा रही थी। उनकी मां परमजीत कौर गांव की पूर्व सरपंच हैं। बचपन में दूरदर्शन की शूटिंग में उनकी गायकी की तारीफ हुई थी। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से थिएटर और टेलीविजन में एमए किया।राजवीर जवंदा ने 2014 में एल्बम मुंडा लाइक मी से करियर शुरू किया और 2016 में कली जवंदे दी से पहचान मिली। बाद में उन्होंने कई हिट गाने दिए और 2018 में फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह से एक्टिंग में डेब्यू किया।
Also Read: भारत ने UN में पाकिस्तान को बताया आतंक फैलाने वाला दुश्मन


More Stories
20-Year-Old Learjet Co-Pilot Made Mayday Call Before Florida Crash
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज