प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने मेघाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया फ्लाइट के पीड़ितों से मुलाकात की. उन्होंने सिविल अस्पताल में भर्ती एकमात्र जीवित यात्री से भी भेंट की. इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और स्थानीय अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें हादसे की जानकारी दी.
एअर इंडिया हादसा: पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा, 266 लोगों की मौत पर जताया शोक
एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली. पीएम मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री उस जगह भी गए जिस हॉस्टल पर विमान गिरा था. बता दें कि इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है. इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे. बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे.
विमान हादसा: अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, राहत कार्यों की ली विस्तृत जानकारी
अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के मलबे के पास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद बारीकी और विस्तार से दुर्घटना के बाद के हालात और रेस्क्यू ऑपरेशंस की जानकारी ली. अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी. प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे. एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट के क्रैश होने की जानकारी पीएम मोदी को देते केंद्रीय विमानन मंत्री नायडू. बता दें कि एअर इंडिया ने फ्लाइट संख्या- AI171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं.
Also Read : संभलना होगा! औसत से 17 गुना तेजी से पिघली ग्रीनलैंड की बर्फ- जानिए खतरनाक क्यों


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video