मंगलवार सुबह, इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर लगातार हवाई हमले किए। फिलिस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जनवरी में युद्धविराम लागू होने के बाद से यह गाजा में अब तक का सबसे घातक हमला है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम बढ़ाने के लिए हो रही वार्ता में कोई महत्वपूर्ण प्रगति न होने के कारण उन्होंने हमले का आदेश दिया। नेतन्याहू के कार्यालय ने भी बयान जारी कर कहा, “इजराइल अब हमास के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करेगा।”
Also Read : नागपुर में हिंसा के बाद तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू
इइजराइली हमलों से बंधकों के भविष्य पर मंडराया खतरा
रातभर हुए हमलों ने शांति का दौर खत्म कर दिया है और 17 माह से जारी संघर्ष के फिर से शुरू होने की आशंका को बढ़ा दिया है जिसमें 48,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए थे और गाजा तबाह हो गया। हमास द्वारा बंधक बनाकर रखे गए लगभग 24 इजराइली नागरिकों के भविष्य के बारे में इजराइल के हमलों के कारण संशय की स्थिति पैदा हो गई है जिनके बारे में माना जाता है कि वे अब भी जीवित हैं। हमास ने एक बयान में इजराइल की ओर से किए गए हमलों की निंदा की और कहा कि इन हमलों ने बंधकों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।
Also Read : इस शहर में 43.5 डिग्री तापमान, मार्च में ही लू शुरू भीषण गर्मी से लोग परेशान
सीजफायर टूटने के बाद इजराइल-हमास के बीच तनाव बढ़ा
वहीं, एक इजराइली अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि इजराइल हमास के उग्रवादियों, इसके नेताओं और बुनियादी ढांचों पर हमला कर रहा है तथा हवाई हमलों से परे अभियान को और बढ़ाने की योजना बना रहा है। इस बीच हमास ने चेतावनी दी है कि मंगलवार की सुबह इजरायल के नए हवाई हमलों ने उनके बीच हुए सीजफायर को तोड़ दिया है। उसने साथ ही धमकी भरे अंदाज में यह भी कहा कि इजरायल की इस हरकत ने बंधकों के भाग्य को खतरे में डाल दिया है। वहीं, इजरायल ने कहा कि उसने सीजफायर को बढ़ाने के लिए चल रही बातचीत में कोई प्रगति न देखते हुए गाजा पट्टी में हवाई हमले किए हैं।
Also Read : थोक महंगाई दर जनवरी के 2.31% से बढ़कर 2.38% हो गई है


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation