अमेरिका के कैलिफोर्निया में सड़क हादसे के बाद जिंदगी की जंग लड़ रही भारतीय छात्रा नीलम शिंदे के परिवार को अमेरिका का वीजा मिल गया है. परिवार ने नीलम की देखभाल के लिए तुरंत वीजा की मांग की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया. वीजा मिलने के बाद नीलम के परिवार ने NDTV से बातचीत में बताया कि इंटरव्यू आसान था और वे कल अपनी बेटी से मिलने अमेरिका जाएंगे.
महाराष्ट्र के सतारा की नीलम शिंदे 14 फरवरी को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और तब से कोमा में हैं. उनके सिर, हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं. सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने नीलम के परिवार के तत्काल वीजा अनुरोध को अमेरिका के सामने रखा था.
नीलम शिंदे के चचेरे भाई गौरव ने बताया कि वीजा साक्षात्कार प्रक्रिया बहुत आसान थी. हम अगली फ्लाइट से अमेरिका जाएंगे. हम मीडिया, एकनाथ शिंदे और सुप्रिया सुले के आभारी हैं. अमेरिका जाने के लिए 5 से 6 लाख रुपये का ऋण भी लेंगे. आर्थिक रूप से, अगर सरकार हमारी मदद कर रही है. हमें अभी तक अस्पताल के बिल के बारे में पता नहीं है.
Also read: भाजपा ने राहुल गांधी पर महाकुंभ न जाने को लेकर निशाना साधा
नीलम शिंदे मामले में सुप्रिया सुले ने की तत्काल वीजा की मांग
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को इस मामले को उठाया था. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘छात्रा नीलम शिंदे अमेरिका में दुर्घटना में घायल हो गई हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.” सुले ने कहा, ‘‘उनके पिता तानाजी शिंदे, सतारा, महाराष्ट्र से हैं, चिकित्सकीय आपातकाल स्थिति के कारण उन्हें अपनी बेटी से मिलने की तत्काल आवश्यकता है. तानाजी शिंदे ने अमेरिका जाने के लिए तत्काल वीजा के वास्ते आवेदन किया है और उन्हें सहायता की आवश्यकता है.”
Also read: अखिलेश यादव का तंज: भगवा पहनने से कोई योगी नहीं!
14 फरवरी को पुलिस को दुर्घटना की सूचना शाम 7 बजे के करीब मिली थी. शिंदे गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी हुई मिली थी. पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय आरोपी लॉरेंस गैलो वाहन से नीलम को टक्कर मारकर भाग गया था. सैक्रामेंटो अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने नीलम को अस्पताल में भर्ती करवाया था. 19 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया था.


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक महीने में सोना ₹12,000 और चांदी ₹48,000 तक सस्ती