मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मायसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच चल रही मोनोरेल अचानक तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक पर रुक गई। उस समय ट्रेन में 500 से अधिक यात्री सवार थे। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और घबराहट में कुछ लोग बाहर कूदने की कोशिश भी करने लगे।
दरअसल, बारिश की वजह से रेलवे की हार्बर लाइन बंद हो जाने से बड़ी संख्या में लोग मोनोरेल से सफर करने लगे थे। इस कारण ट्रेन पर उसकी क्षमता से अधिक भार पड़ गया। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के अनुसार, ट्रेन की अधिकतम भार क्षमता 104 मीट्रिक टन है, लेकिन उस दिन ट्रेन पर 109 मीट्रिक टन तक वजन हो गया। अतिरिक्त भार के कारण ट्रेन की पावर रेल और करंट कलेक्टर का संपर्क टूट गया और बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
प्रशासन ने तुरंत तकनीशियनों को मौके पर भेजकर ट्रेन को खींचने की कोशिश की, लेकिन भार अधिक होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। आखिरकार फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। उनकी टीम ने साहस दिखाते हुए क्रेन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मुंबई इस समय बारिश से बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन समय रहते चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts