मुंबई के मालाड पश्चिम में तेज रफ्तार कार ने सिग्नल पर खड़ी एक बाइक और तीन ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 34 वर्षीय प्रियंका सात्रा की मौत हो गई। उनके पति समेत छह अन्य लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा 30 अगस्त की रात मामलेदारवाड़ी-एस.वी. रोड जंक्शन पर हुआ। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता दिखाई दी।
Also Read : मां ने जुड़वा बेटियों की हत्या की फिर खुदकुशी की कोशिश; FIR दर्ज
ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाने से बेकाबू हुई कार
हादसे के समय सिग्नल पर कई वाहन रुके हुए थे। CCTV फुटेज में तेज रफ्तार कार अचानक वाहनों से टकराती नजर आई। पुलिस के अनुसार, 70 वर्षीय कृष्णा चामणकर कार चला रहे थे। चालक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ब्रेक दबाने के बजाय गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। इसके बाद कार नियंत्रण से बाहर हो गई और सबसे पहले बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।
प्रियंका सात्रा अपने पति के साथ बाइक पर सवार थीं और दोनों सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। कार की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू कार ने सड़क पर खड़े तीन ऑटो रिक्शा को भी टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका के पति समेत छह लोगों को चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
नागपुर में तेज रफ्तार SUV ने बुजुर्ग को कुचला
मालाड पुलिस ने चालक कृष्णा चामणकर के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार में वाहन चलाने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। मेडिकल जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई। पूछताछ में चालक ने गलती से एक्सीलेटर दबाने की बात कही। बाद में अदालत ने आरोपी चालक को जमानत दे दी।
इसी बीच महाराष्ट्र के नागपुर में भी तेज रफ्तार एसयूवी ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह हादसा सिविल लाइंस के जापानी गार्डन रोड पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान कैलाश सोंडिया के रूप में हुई, जो सुबह टहलने निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन कारें तेज रफ्तार में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं। पुलिस ने एसयूवी चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Also Read : मां ने जुड़वा बेटियों की हत्या की फिर खुदकुशी की कोशिश; FIR दर्ज


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed