अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. यह हेलीकॉप्टर मैनहट्टन और न्यू जर्सी के तटों के बीच हडसन नदी में गिर गया, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई. न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 3 बजे एक हेलीपोर्ट से उड़ान भरी थी.
हडसन नदी में हेलीकॉप्टर हादसे में स्पेनिश पर्यटक परिवार की मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. यहां हडसन नदी में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में स्पेन के एक पर्यटक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर गुरुवार को मैनहट्टन के पास नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. अग्निशमन विभाग ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उसे दोपहर 3:17 बजे पानी में एक हेलीकॉप्टर की सूचना मिली थी. जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे.
मामले में अधिकारियों ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर मैनहट्टन और न्यू जर्सी तट के बीच हडसन नदी में गिर गया, जिससे स्पेन के पर्यटकों के एक परिवार की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे. न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 3 बजे एक हेलीपोर्ट से उड़ा था और दुर्घटना के बाद मृतकों को नदी से निकाला गया.
Also Read: मुंबई हीरो के भाई की मांग तहव्वुर को फांसी दी जाए
वहीं, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में विमान को पानी में उल्टा लटका हुआ दिखाया गया है. अग्निशमन विभाग ने कहा कि बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर कई बचाव नौकाएँ मौजूद थीं. वीडियो में विमान के चारों ओर चक्कर लगाते हुए कई बचाव नौकाएं देखी गईं.
Also Read: चेन्नई-पंजाब मैच में सट्टेबाजी, IPL फिर हुआ शर्मसार! पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा