पश्चिम बंगाल: एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां ट्रैक पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से तेज गति से आ रही एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी है, इस हादसे में अबतक 5 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि एनजेपी से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी पार करने के बाद रंगपनीर स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में ट्रेन के पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में अबतक 5 यात्रियों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में माल गाड़ी ट्रेन के लोको पायलट की भी मौत हो गई है।
Also Read: टी20 विश्व कप 2024: सुपर-8 में भारत के मुकाबले तय
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में दो पैसेंजर बोगी और एक पार्सल बोगी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं। घटना स्थल के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है।दार्जिलिंग पुलिस के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया, “हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है और 20-25 घायल हो गए हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।”
Also Read: छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक, सुरक्षाबलों ने 8 को मार गिराया
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर जताया दुख
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना पर दुख जताया है और कहा है कि एनएफआर क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
Also Read: मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल को कोर्ट ने भेजा नाोटिस
इस घटना पर सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है। ममता ने लिखा है कि अभी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। हालांकि विवरण की प्रतीक्षा है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टरों, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed