पनवेल रेलवे पुलिस ने महिला डिब्बे में जबरन घुसकर कॉलेज छात्रा को चलती लोकल ट्रेन से धक्का देने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
यह सनसनीखेज घटना गुरुवार सुबह पनवेल–खंडेश्वर के बीच हुई। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।
चलती ट्रेन से छात्रा को धक्का, गंभीर रूप से घायल; आरोपी की मानसिक हालत पर उठे सवाल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को चलती ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया, जिससे वह पटरी पर गिर गई। इस हादसे में छात्रा के सिर, कमर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अकेला रहता है और उसका कोई परिजन नहीं है।
Also Read:इंदौर हादसा: पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत
घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय शेख अख्तर नवाज खंडेश्वर स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा और रवाना होती ट्रेन के महिला कोच में जबरन घुसने लगा।
महिला डिब्बे में रोकने पर भड़का आरोपी, बहस के बीच छात्रा को दिया जोरदार धक्का
जब महिलाओं ने उसे महिला डिब्बे में चढ़ने से रोका तो वह भड़क गया और बहस शुरू कर दी। बहस के दौरान ही आरोपी ने कॉलेज छात्रा को पीछे से जोरदार धक्का दे दिया।
धक्का लगने से छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से पटरी पर गिर गई। इसके बाद आरोपी खंडेश्वर स्टेशन पर उतरकर भागने की कोशिश करने लगा।
हालांकि यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल छात्रा ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है।


More Stories
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक महीने में सोना ₹12,000 और चांदी ₹48,000 तक सस्ती
ISRO’s ‘Smart Boy’ Rocket Set to Launch Key Indigenous Navigation Satellite: Why It Matters
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा