बताया गया कि ऑटो-रिक्शा(Auto) चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे रिक्शा डिवाइडर से टकराकर विपरीत लेन में चला गया, जहां वह एक निजी बस, दो कारों और एक टेम्पो से टकरा गया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ऑटो-रिक्शा ने एक बस और कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राजमार्ग पर शाहपुर तालुका के घोटेघर गांव में हुई। यह हादसा खिनावली पुल के पास सुबह 4.15 बजे हुआ।
ऑटो चालक के नियंत्रण खोने से बड़ा हादसा
सूचना के अनुसार, ऑटो-रिक्शा चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इससे वह डिवाइडर से टकरा गया और लेन से बाहर निकल गया। इसके बाद, वह विपरीत दिशा से आ रही एक निजी लक्जरी बस, दो कारों और एक टेम्पो से टकरा गया।
शाहपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि बस में सवार तीन लोग मौके पर ही मारे गए। इसके अलावा, ऑटो चालक समेत 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बस नासिक से मुंबई की ओर जा रही थी।
Also Read : बीड सरपंच के भाई की खुदकुशी की धमकी, हत्याकांड जांच पर सवाल
घायलों को शाहपुर उप-अस्पताल में भर्ती कराया गया
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों को शाहपुर उप-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
Also Read: Blue Origin Cancels First Launch of New Glenn Rocket


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation