हमारे देश में जब भी बच्चे से कोई गलती होती है, तो उसके दिमाग में सबसे पहले यही सवाल आता है कि मां कैसे रिएक्ट करेगी। बच्चों को मां की नाराजगी या डांट-फटकार का सबसे ज्यादा डर होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि देसी मां का डर बच्चों में इतना होता है कि सामने बाघ भी आ जाए, तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
दरअसल चिड़ियाघर में एक सफेद बाघ पिंजड़े में होने के बावजूद बच्चे की टीशर्ट को मुंह से खींचने में कामयाब हो जाता है। बाघ काफी दम लगाकर बच्चे को अपनी ओर खींचना चाहता है लेकिन इसके बावजूद बच्चे को बाघ का डर नहीं होता बल्कि इस बात का डर होता है कि उसकी मां डांटेगी। वो लगातार बाघ को कहता है- ‘छोड़ दे, प्लीज, मेरी मम्मी मेरा चकनाचूर कर देगी।
वो पूरी कोशिश करता है कि बाघ उसका टीशर्ट छोड़ दे। वो फिर से बड़े प्यार से बाघ से कहता है- ‘छोड़ दे प्लीज, मम्मा डांटेंगी’। इस वीडियो को X के हैंडल @gharkekalesh पर शेयर किया गया है। महज दो दिन में इस वीडियो को 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसी से आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह वीडियो किस कदर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यूजर्स रह गए हैरान
हजारों लोगों ने इसे देखने के बाद रिस्पॉन्स भी दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की है और कहा है कि आखिर लोग वीडियो बनाना छोड़ के बच्चे की मदद क्यों नहीं कर रहे थे। कई लोगों ने तो काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी है। एक यूजर ने लिखा है- बच्चे को लगा होगा कि उसकी मम्मी से शेर भी डरता होगा जैसे वो और उसके पापा डरते हैं।
Also Read:- 4 लाख रुपये की कीमत वाली इस कार की हो रही जबरदस्त बिक्री
जान जाए पर टीशर्ट ना जाए
दूसरे यूजर ने लिखा है- इसको बोलते हैं मम्मी का डर, जान जाए पर शर्ट ना जाए। एक और यूजर ने लिखा है- बच्चे को पता है कि घर पर भी शेरनी ही बैठी है। एक शख्स ने लिखा है- मां का डर पूरे ब्रह्मांड में सबसे ऊपर होता है चाहे समय कितना भी बदल जाए।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change