कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एनएच-48 पर एक भयानक हादसा हुआ, जब हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी ने बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही प्राइवेट बस से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग जिंदा जल गए और ट्रक का ड्राइवर भी आग में मर गया। हादसे के समय बस में 32 यात्री सवार थे, जिन्हें घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
लॉरी का ड्राइवर लापरवाही से डिवाइडर पार कर रहा था और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बस का डीजल टैंक फटा और आग की लपटें उठ गईं। यात्री उस समय सो रहे थे, इसलिए खुद को बचा नहीं सके। बस के अंदर बैठे यात्री टकराने के बाद चिल्ला रहे थे। कंडक्टर ने बताया कि बस में सोते समय अचानक टक्कर लगी और आग फैल गई।
Also Read: मी नो पॉज मी: मेनोपॉज की अनकही सच्चाइयों को बयां करती एक साहसी फिल्म
लापरवाही से हुई लॉरी-बस टक्कर, 12 यात्री जिंदा जलकर हुए मौत के शिकार
कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस का ड्राइवर और क्लीनर हादसे से बच गए, लेकिन ट्रक का ड्राइवर और उसका क्लीनर मृतकों में शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग बस के पास इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में मदद की। तस्वीरों और वीडियो में बस में लगी आग और अफरा-तफरी का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।
पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारी अब दुर्घटना की जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपाय तय करेंगे।


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
Gold and Silver Prices Rebound as MCX Gold Crosses Rs 1.39 Lakh Amid Festive Demand