आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ. कुंभ स्नान कर लौट रहे एक परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे पति-पत्नी, मासूम बेटे और बेटी के शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने पहचान के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Also Read:क्या वह कालकाजी सीट जीतने में सफल हो पाएंगी?
दिल्ली के परिवार का प्रयागराज कुंभ स्नान से लौटते समय भीषण हादसा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर
दिल्ली के उत्तम नगर का रहेने वाले ओमप्रकाश आर्या अपनी हुंडई कार से परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे. स्नान के बाद वे पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्ष के बेटा विनायक के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे. उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया. बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई. इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई.
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, पूरे परिवार की दर्दनाक मौत
इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक में ये कार तेजी से जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके के साथ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में ओमप्रकाश के साथ उनके पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई. सूचना मिलते ही तत्काल थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कार में फंसे पूरे परिवार के शवों को बमुश्किल बाहर निकाला. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा है.
Also Read: शिकार में साथी को ‘जंगली सूअर’ समझकर मारी गोली
हादसे के बाद जाम, क्रेन से वाहनों को हटाकर मार्ग किया गया साफ
वहीं हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम हो गया. पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों के हटवाने के बाद मार्ग सुचारू कराया. पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है. पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation