उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी में एयर कंडीशनर फटने से पूरा का पूरा फ्लैट भयानक आग की चपेट में आ गया। आग लगने से पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। डर की वजह से आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग अपना फ्लैट छोड़कर नीचे आ गए। एसी फटने से लगी आग की चपेट में कई और फ्लैट आने की संभावना जताई जा रही है।
Also read:बिहार: गर्मी का प्रकोप, शेखपुरा और बेगूसराय में 48 स्कूली छात्राएं बेहोश
सोसाइटी में लगी भयंकर आग का वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच स्थित एक फ्लैट में आग लगी हुई दिखाई दे रही है। आग की लपटें बाहर से ही देखी जा सकती हैं और इमारत से धुएं का गुबार उठता हुआ नजर आ रहा है। दृश्य से प्रतीत होता है कि एसी फटने के कारण यह भयानक आग लगी है। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना से संबंधित अधिक विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
Also read:उत्तर भारत में थर्मामीटर 50 डिग्री के पार पहुंचा
भीषण गर्मी के कहर में एसी का बढ़ता इस्तेमाल
पूरे उत्तर भारत में बढ़ती भीषण गर्मी के कारण एसी का उपयोग भी तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपने घरों में गर्मी से राहत पाने के लिए लंबे समय तक एसी चलाए रखते हैं। पहले भी कई जगहों पर गर्मियों में एसी फटने से आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बुधवार को दिल्ली में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जहां मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। हालांकि, इस तापमान की सटीकता की अभी जांच की जा रही है।
Also read:भारतीय जवानों ने रस्साकशी में चीनी सैनिकों को हराया


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation