कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए। दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
Also Read: खुशी मुखर्जी की बोल्ड ड्रेस पर ट्रोल, यूजर्स बोले- उर्फी जावेद बनना है क्या?
कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने बताया, आग रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल में लगी। आग लगते ही बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते नजर आए। कुछ लोग चौथी मंजिल से कूदते वक्त घायल हो गए। अब तक 14 शव बरामद किए गए हैं, कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन बचाव अभियान अभी भी जारी है। घटना की जांच जारी है और एक विशेष जांच टीम गठित की गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
Also Read: जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ ?
दमकल की 10 गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। भीड़भाड़ वाले इलाके के कारण दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में काफी मुश्किलें हुईं। दमकलकर्मियों को राहत-बचाव कार्य के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुर्राबाजार, जहां आग लगी, पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार माना जाता है।
Also Read: फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा जहां खड़ा हो जाए लाइन वहीं से शुरू होती है
भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर जताया दुख
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। एक्स पर उन्होंने लिखा, “कोलकाता के मेचुआ में आग से 14 मौतों की खबर से बहुत दुखी हूं।” उन्होंने अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा और कड़ी निगरानी की मांग की। मजूमदार ने ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाने की अपील की।
Also Read: दिल्ली-केकेआर मैच के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने कोलकाता नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने घटना पर दुख जताया और कोलकाता नगर निगम की आलोचना की। सरकार ने कहा, इमारत में अब भी कई लोग फंसे हैं, कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा, निगम की लापरवाही साफ है, समझ नहीं आता वे क्या कर रहे हैं।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead