उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक नगर स्थित लक्ष्मी बाई कॉलेज के बाहर 26 अक्टूबर को हुए एसिड अटैक मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच में कई ऐसे तथ्य पाए, जो पीड़िता के बयान से मेल नहीं खाते थे। पूछताछ के दौरान पीड़िता के पिता अकील ने यह कबूल किया कि उसने आरोपी को फंसाने के लिए एसिड अटैक की साजिश रची थी। इसके अलावा अकील ने बताया कि उसने ईशान और अरमान से विवाद होने के कारण उन्हें भी फंसाया था। पुलिस ने अकील और लड़की के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है।
लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास हुए कथित तेजाब हमले के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि जांच के दौरान यह कहानी काफी हद तक झूठी पाई गई। उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर आरोप लगाया गया था, वे वहां मौजूद ही नहीं थे। यह पूरी घटना एक साजिश के तहत हुई थी, जिसका उद्देश्य लड़की के पिता को एक मामले से बचाना था। पुलिस ने लड़की के पिता अकील खान को यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
महिला के पति को फंसाने के लिए रची गई साजिश
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि तेजाब हमले की सूचना मिलने के बाद जांच में यह पाया गया कि आरोपितों का घटनास्थल पर कोई वास्ता नहीं था। जांच से यह खुलासा हुआ कि यह पूरी साजिश पीड़िता के पिता को एक जमीन विवाद से बचाने के लिए रची गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि एक महिला ने दो दिन पहले पीड़िता के पिता के खिलाफ आरोप लगाए थे और उसी महिला के पति को फंसाने के लिए तेजाब हमला किया गया। अकील खान (पीड़िता के पिता) को यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, और लड़की का इलाज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
Climate Meets Technology: Advancing Innovation for a Sustainable Future
James Dyson Award 2026: Indian Student Designs Electric Vehicle for Security Patrols
बस हादसे के बाद खुली पोल, ग्रेटर नोएडा में 1.55 लाख का चालान और सुरक्षा इंतजामों की कमी