राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी हमले का खतरा अब भी बरकरार है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक संदिग्ध आतंकी अभी भी लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार से दिल्ली में घूम रहा है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों और पार्किंग फुटेज से यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
दिल्ली ब्लास्ट: दूसरी संदिग्ध कार अब भी दिल्ली में सक्रिय
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने बताया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के दो संदिग्ध दो कारों से दिल्ली पहुंचे थे। हरियाणा नंबर की आई-20 कार से लालकिले के पास बम धमाका किया गया। वहीं, लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार अब भी राजधानी में घूम रही है। जांच में पता चला है कि दोनों कारें बदरपुर बॉर्डर से एक साथ दिल्ली में दाखिल हुईं और चांदनी चौक पार्किंग में भी एक साथ देखी गईं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लाल किला धमाका आतंकियों की घबराहट और जल्दबाजी का नतीजा था। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद की बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यह मॉड्यूल हरियाणा, यूपी, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली समेत कई राज्यों में सक्रिय था। फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टर उमर मोहम्मद ने अपने साथियों की गिरफ्तारी के डर से जल्दबाजी में धमाका कर दिया।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
डॉक्टर मुजम्मिल और कंधार हाईजैक से कनेक्शन
सूत्रों के अनुसार, पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल अहमद भी इस साजिश में शामिल हो सकता है। वह जैश के उसी नेटवर्क से जुड़ा है, जिससे पहले 2900 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि कार खरीदने वाला आमिर, आरोपी उमर का भाई है। इसके अलावा, गिरफ्तार डॉ. शाहीन जैश की महिला विंग की प्रमुख है और भारत में भर्ती की जिम्मेदारी संभाल रही थी।
लाल किला धमाका फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के कुछ घंटों बाद हुआ। हरियाणा पुलिस ने कश्मीरी डॉक्टर मुजम्मिल गनई को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट, हथियार और टाइमर जब्त किए। साथ ही, यूपी एटीएस ने लखनऊ से डॉ. परवेज अंसारी को हिरासत में लिया है, जिसके तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस अब इन सभी लिंक की गहराई से जांच कर रही है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation