दरभंगा, बिहार में एक बड़ी घटना हो गई है. एक बारात में आतिशबाजी के कारण एक घर में आग लग गई. इसके परिणामस्वरूप, एक ही परिवार के छह लोगों की दुखद मौत हो गई है. घटना के बाद, पूरे इलाके में हड़कंप फैल गया. सूचना के बाद, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है.
Also Read: EVM-VVPAT case: Supreme Court rejects pleas seeking 100% cross verification
जानकारी के अनुसार, यह घटना दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के अंटोर गांव की है. यहां गांव में शादी समारोह चल रहा था. इस दौरान शादी में लोग आतिशबाजी चला रहे थे. इसी बीच किसी तरह आतिशबाजी की चिंगारी से घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया.
Also Read: Credit card spends hit record Rs 1L cr in March
गैस सिलेंडर और डीजल के ड्रम में आग, दरवाजे पर भी भयावह धमाका:
घर में रखे गैस सिलेंडर तक आग पहुंच गई और कुछ देर बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया. इसके बाद दरवाजे पर रखे डीजल के ड्रम में भी आग लग गई, जिससे मामला और भयावह हो गया. देखते ही देखते पूरे घर में आग की लपटें उठने लगीं.
Also Read: भारत में बनेगी ‘क्रिस्टल मेज 2’ मिसाइल, जिससे इजरायल ने किया था ईरान पर हमला
हर तरफ चीख-पुकार मच गई. लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे. पूरे घर का सामान जलकर खाक हो गया. इस दौरान आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. दूर तक आग की लपटें नजर आईं. आनन-फानन में लोगों ने सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी.
Also Read: Exploring the Differences Among Visa, Mastercard, RuPay, and American Express
इस घटना में एक ही परिवार के छह लोग आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. इस मामले को लेकर DM राजीव रौशन ने कहा कि घटना की जांच के लिए टीम रवाना हो गई है.
Also Read: Ice-cream vendor stabbed to death near Delhi India Gate


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder