शिकागो मिडवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. साउथवेस्ट एयरलाइंस का विमान लैंड कर रहा था, तभी एक अन्य प्लेन रनवे पर पहुंच गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
अमेरिका में एक बड़े विमान हादसे को पायलट की सूझबूझ ने टाल दिया. शिकागो के मिडवे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान को अचानक दोबारा उड़ान भरनी पड़ी, क्योंकि उसी समय रनवे पर दूसरा विमान आ गया था.
Also Read: रुद्राक्ष महोत्सव में 11 एक्सप्रेस ट्रेनों को स्टॉपेज
पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा
सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किए गए एयरपोर्ट वेबकैम वीडियो में दिख रहा है कि मंगलवार सुबह 8:50 बजे सीएसटी पर साउथवेस्ट एयरलाइंस का विमान उतरते ही फिर से उड़ान भर लेता है, क्योंकि रनवे पर अचानक दूसरा विमान आ जाता है.
Also Read: चारधाम यात्रा 2025: 30 अप्रैल से शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन व जरूरी जानकारी
बाद में साउथवेस्ट एयरलाइन के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 सुरक्षित रूप से उतरी. उन्होंने कहा कि चालक दल ने रनवे में प्रवेश करने वाले दूसरे विमान के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए एहतियातन चक्कर लगाया। चालक दल ने सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को बिना किसी घटना के सुरक्षित उतारा.
अधिकारियों ने बताया कि चालक दल की त्वरित प्रतिक्रिया ने संभावित टकराव को टाल दिया. घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो से स्पष्ट दिख रहा है कि दूसरे एयरक्राफ्ट के गलत तरीके से रनवे पर प्रवेश करने के कारण यह स्थिति बनी.
Also Read : शाहरुख : सूद से मिलने वाली राशि लेने से मना कर दिया


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
Bhutan Glacial Lake Outburst Triggers Flash Flood Warning for Bengal and Assam