मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखा उद्योग में हुई धमाके से शहर में आतंक फैल गया। सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए दौड़ते दिखाई दिए। ऐसा कहा जा रहा है कि धमाकों के कारण 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों को फैक्ट्री में फंसे होने का खतरा है।
Also Read: गगनयान से पहले वुमन रोबोट व्योममित्रा अंतरिक्ष में जाएगी
अपुष्ट जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों की मौत की भी खबर है। बताया जा रहा है कि इस कारखाने में लगभग 5 साल पहले भी विस्फोट हो चुका है, जिसमें लगभग तीन लोगों की जान चली गई थी।
आग की ऊंची ऊंची लपटे दूर से ही दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलैंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चला रही है।
Also Read: रतलाम के कॉलेज ग्राउंड में दौड़ रहे 16 साल के बच्चे की साइलेंट अटैक से हुई मौत
हरदा: ब्लास्ट के बाद आग की आफत, 60 से अधिक घरों में लगी आग
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई लोग वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।
घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग बुझाने के प्रयास जारी है।
गौरतलब है कि इस पटाखा फैक्ट्री में सैकड़ों मजदूर काम करते हैं अवैध रूप से हजारों क्विंटल बारुद से 10 किलोमीटर तक धमाके सुनाई दिए।
Also Read: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III को हुआ कैंसर, डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs