मंगलवार सुबह जगरांव में एक प्राइवेट स्कूल की तेज रफ्तार वैन, जो बच्चों को घर से स्कूल ले जा रही थी, पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए। मृतक बच्चा गांव अखाड़ा का निवासी था। हादसे की खबर मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया और सभी मौके पर दौड़ पड़े। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए लोग स्कूल वैन को आग लगाने की धमकी देने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत करवाया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर धरना दिया।
Also read: Paris Olympics 2024: मनु भाकर ओलंपिक समापन समारोह में होंगी भारत की ध्वजवाहक
तेज रफ्तार वैन के पेड़ से टकराने से एक स्कूल के बच्चे की मौत, कई घायल
मंगलवार सुबह रायकोट रोड पर गांव अखाड़ा और अन्य गांवों से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही एक तेज रफ्तार वैन पेड़ से टकरा गई। वैन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से घबराए बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। इस दुर्घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Also read: Paris Olympics 2024: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल के लिए किया क्वालिफाई
हादसे के बाद का तनावपूर्ण माहौल
हादसे की जानकारी मिलते ही गांवों से बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को लेकर चले गए। गांव अखाडा के लोग अपने गांव के बच्चे का शव देखकर भड़क गए। माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ लोग वैन को आग लगाने की धमकी देने लगे। पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद गांव के निवासियों ने सड़क पर धरना दिया, जिससे दो किलोमीटर तक जाम लग गया। हादसे में घायल बच्चे रायकोट रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।
Also read: गौतम अडानी का बड़ा ऐलान, 70 की उम्र में होंगे रिटायर


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation