बिहार के वैशाली जिले में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि कांवड़ियों के साथ एक बहुत ऊंचा डीजे वाहन था, जो बिजली की हाई-टेंशन लाइन से टकरा गया. इससे एक गंभीर और दर्दनाक दुर्घटना घटित हो गई.
9 की मौत, दो गंभीर
बिहार के वैशाली जिले में रविवार रात एक भीषण दुर्घटना हुई. इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में, हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों का एक समूह एक ऊंचे डीजे के साथ जा रहा था, जो हाई-टेंशन तार से टकरा गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, और सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है.
Also read:Cloudburst in Himachal Wipes Out Entire Village, Leaving Only One House Standing
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
इस हादसे में मारे गए सभी मृतक जेठूई गांव के बताए जा रहे हैं जो सोनपुर पहलेजा घाट जल लेने जाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान कांवड़ियों का डीजे ऊंचा होने की वजह से हाई टेंशन से टच हो गया और ये हादसा हो गया. हादसे में मारे गए सभी मृतक 15 से 20 की उम्र के बताए जा रहे हैं. सांसद चिराग पासवान की जानकारी के बाद उनके प्रतिनिधि ने सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. इस हादसे में हाजीपुर सदर एसडीपीओ ने कहा कि जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी. जिला प्रशासन इस मामले को देख रहा है.
Also read:मध्य प्रदेश: सरकार ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को दिया बड़ा तोहफा
कावड़ यात्रा में पहले भी हुए हादसे
इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्तों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी. इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई थी. वहीं कई घायल हो गए थे. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर में हाईवे पर कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी. घटना की सूचना पर पहुंची थाना बाबूगढ़ पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead