मुंबई के गोरेगांव एरिया के फर्नीचर बाजार में भीषण आग लगी है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि फर्नीचर की दुकानों में आग लगी है।
Also Read: अमेरिका में संविधान संशोधन, ट्रंप तीसरी बार हो सकते हैं राष्ट्रपति पद के दावेदार
मुंबई के दिंडोशी इलाके में लकड़ी के कारखाने के पास खड़कपाड़ा इलाके में ये भयंकर आग लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम फिलहाल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। लगी आग में कारखाने के अंदर का करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि कुल मिलाकर कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन करना बाकी है। फायर ब्रिगेड ने आग को लेवल 3 घोषित किया है।
Also Read: पॉल्यूशन का कहर अमेरिका में
इससे पहले प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी थी। आग लगने से मेला क्षेत्र में शुरुआती अफरा-तफरी मची थी लेकिन पुख्ता इंतजामों के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया था और करीब 15 से 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया था। बताया जाता है कि गीता प्रेस गोरखपुर के टेंट के पास रखे सिलेंडर में ब्लास्ट के चलते यह आग तेजी से फैली थी।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder